पाकुड़, फरवरी 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बाजार समिति स्थित ब्रज गृह (स्ट्रांग रूम) तथा मतगणना केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल, सुरक्षा व्यवस्था, कमरों की स्थिति, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का भी अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधि-व्यवस्था की सुदृढ़ व्यवस्था तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता स्वतंत्र, ...