सिमडेगा, फरवरी 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने संयुक्त रुप से सिमडेगा कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम एवं प्रस्तावित मतगणना केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई मतपेटियों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया तथा वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहकर कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था तथा सुरक्षा रजिस्टर के नियमित संधारण पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर मतगणना केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे टेबल व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग, प्रव...