सिमडेगा, फरवरी 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला कॉलेज सलडेगा एवं संत मेरीज उवि सामटोली, सिमडेगा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परीक्षा कक्ष के बाहर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं थी। इस पर डीसी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सभी कक्षों के बाहर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने प्रत्येक कक्षा में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा अधिक वाट के बल्ब लगाने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षार्थियों को उत्तर लिखने में किसी प्रकार की कठिनाई न ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.