चाईबासा, जुलाई 19 -- चाईबासा। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में जारी है। परीक्षा को पारदर्शी, शांतिपूर्ण तथा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने भी पीएम श्री प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चाईबासा तथा सेंट जेवियर्स उच्च विद्यालय, चाईबासा पहुंचकर परीक्षा संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया। उन्होंने केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षा प्रारंभ होने तक अपनाई जा रही प्रत्येक व्यवस्था की समीक्षा कर पहचान सत्यापन, बायोमैट्रिक...