सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डीएम के निर्देश पर सोमवार को डीसी स्वत: रोजगार योजना ने शोहरतगढ़ ब्लॉक कार्यालय, सीएचसी व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परसिया का निरीक्षण किया। डीसी मनरेगा स्वत: रोजगार डीएन दुबे ने सचिव व कर्मियों को निर्देशित किया कि एसआईआर कार्यों के निस्तारण में पूरे मनोयोग से लग जाएं। कोई भी मतदाता नाम सम्मिलित होने से वंचित न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान दें। ब्लॉक कार्यालय पर एडीओ पंचायत एनआरएलएम, स्वत: रोजगार, स्थापना, लेखा पटल आदि का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं को हर हाल में पात्रों तक पहुंचाएं, जिससे योजना सफल हो सके। उन्होंने कहा कि गांवों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, जिससे लोगों को बीमारियों से मुक्त क...