मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- साहेबगंज। हाईस्कूल के खेल मैदान में गुरुवार को ठाकुर यदुनंदन सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवा लीग मैच डीसीसी साहेबगंज और सीसीए चकिया के बीच खेला गया। डीसीसी साहेबगज ने सीसीए चकिया को 8 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। टॉस जीतकर डीसीसी साहेबगंज ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सीसीए चकिया की टीम 17.5 ओवरों में 99 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में डीसीसी साहेबगंज ने 8.5 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर मैच जीत लिया। रंजन सिंह ने शाहिद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...