बदायूं, फरवरी 23 -- इस्लामनगर। चित्रांश महासभा द्वारा भाजपा नेता और डीसीबी अध्यक्ष जेके सक्सेना का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने समाज और सर्वसमाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे हर व्यक्ति के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े हैं। उन्होंने ने जोर दिया कि समाज का कोई भी व्यक्ति हो, वे उसकी समस्या हल करने के लिए किसी भी स्तर तक जाकर हरसंभव मदद का प्रयास करते हैं और अपने कार्यों में कोई कोताही नहीं बरतते। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर देश को प्रगति की ओर ले जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता हितेंद्र शंखधार, राजीव शर्मा, रामकिशन गुप्ता, बबलू भटनागर और संजीव सक्सेना सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...