वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। सीपी मोहित अग्रवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन में डीसीपी अपराध एवं एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. के स्थानान्तरण होने पर उनको विदाई दी। उन्हें अमेठी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सीपी ने कहा कि सरवणन टी. ने वाराणसी में अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा, डीसीपी-काशी गौरव बंसवाल, डीसीपी-वरुणा प्रमोद कुमार, डीसीपी-गोमती आकाश पटेल समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...