गुड़गांव, नवम्बर 18 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित और दुर्घटना मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन मंगलवार को सेक्टर 4/7 और सेक्टर 4/7/9 के महत्वपूर्ण चौराहों का विस्तृत निरीक्षण किया। यह निरीक्षण स्टेनफोर्ड पद्धति के अनुरूप किया गया, जिसका मुख्य फोकस जन-सहभागिता और तकनीकी सुधारों पर होता है। निरीक्षण के दौरान एसीपी यातायात पश्चिम प्रथम जय सिंह तथा यातायात निरीक्षिका राजमा देवी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। जन-सहभागिता पर ज़ोर: अधिकारियों को नागरिकों और वाहन चालकों से सीधे सुझाव लेने के लिए स्टेनफोर्ड पद्धति के अनुसार जन-सहभागिता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, ताकि स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जा सके। स्टाफ की तैनाती: भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात ...