डीसीपी ट्रैफिक ने किया निरीक्षण, तैयार किया नया एक्शन प्लान
गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और वाहन चालकों को सुगम आवागमन प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने शहर के व्यस्ततम ब्रिस्टल चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौक पर अक्सर लगने वाले लंबे जाम की समस्या का बारीकी से जायजा लिया और ट्रैफिक के सुचारू संचालन को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष कार्ययोजना (एक्शन प्लान) तैयार की। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने सिकंदरपुर गांव के निवासियों के साथ एक अहम बैठक भी की। यह भी पढ़ें- 29 दिनों में हटाए गए 180 खराब वाहनबैठक और ट्रैफिक प्लान इस बैठक में ग्रामीणों के दैनिक आवागमन से संबंधित मार्गों और उनकी समस्याओं का विस्तृत अध्ययन किया गया। इसी अध्ययन के आधार पर पुलिस द्वारा एक सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.