वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की ओर से कैम्प कार्यालय में डीसीपी आकाश पटेल के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त ने आईपीएस आकाश पटेल को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासित कार्यशैली तथा अपराध नियंत्रण में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया। समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार मौजूद थे। वहीं, सेवानिवृत्त एसीपी सोमवीर सिंह सिरोही, उप निरीक्षक रामनिधि मिश्र, मुख्य आरक्षी चालक मंगला सिंह को विदाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.