पीलीभीत, जनवरी 24 -- पूरनपुर। डीसीओ ने भगवंतापुर गांव में किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई के संबंध में वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी दी और कहा कि नई किस्मों को अपना कर फायदा लें। डीसीओ ने भगवतांपुर का भम्रण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्वीकृत गन्ना किस्मों की बुवाई से उत्पादन, चीनी परता और आर्थिक लाभ प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि पूरनपुर चीनी मिल क्षेत्र में अभी भी 1148 गन्ना किसान ऐसे हैं। जिन्होंने अस्वीकृत गन्ना किस्मों की बुवाई की है। यह गन्ना उत्पादकता और मिल की रिकवरी के लिए उचित नहीं है। उन्होंने किसानों से अस्वीकृत गन्ना किस्मों की बुवाई न करने की अपील की। अधिक उपज और बेहतर चीनी परता देने वाली अगेती गन्ना किस्मों को अपनाने को कहा। गन्ना बीज की उपलब्धता के लिए एससीडीआई और गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क करने को कहा। किसानों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.