मेरठ, मई 27 -- जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल ने गन्ना विभाग की टीम के साथ बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों रसूलपुर मढ़ी, पुठ खास, रोहटा, सलाहपुर आदि गांवों में एचएससी मशीनों द्वारा चल रहे गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया। जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि मलियाना गन्ना समिति क्षेत्र के 124 गांवों में आगामी गन्ना पेराई सत्र हेतु खेतों में खड़े पौधा गन्ने का सर्वे एचएससी मशीनों के द्वारा किया जा रहा है। साथ साथ पेड़ी गन्ने का वेरिफिकेशन का कार्य भी किया जा रहा है। जिसमें समिति स्तर से 41 टीमें सर्वे एक मई से शुरू किया गया था। जो 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन 41 टीमें के निरीक्षण के लिए नौ गन्ना पर्यवेक्षक तैनात किए गए है। उक्त लक्ष्य के सापेक्ष अब तक गन्ना सर्वे में लगी टीमें 35 प्रतिशत गन्ना सर्वे का...