पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत, संवाददाता। एलएच चीनी मिल के ग्राम बलकरनपुर में गन्ना किसानों को उन्नत तकनीकों के प्रति जागरूक करने के लिए डीसीओ समेत कई अधिकारियों ने कृषि फार्म का भ्रमण किया। गन्ना विकास परिषद् पूरनपुर के अंतर्गत गाँव बलकरनपुर आता है l ग्राम के प्रगतिशील किसान हरजाब सिंह के कृषि फार्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि किसान ने लगभग दो एकड़ क्षेत्रफल में बसंतकालीन गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि से चार फीट की दूरी पर की है। यह विधि जल संरक्षण, बेहतर जड़ विकास एवं उच्च उत्पादन के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती है। ट्रेंच पद्धति अपनाने से सिंचाई जल की बचत के साथ-साथ फसल की बढ़वार भी सुदृढ़ होती है। किसान हरजाब सिंह ने बताया कि वह गन्ने के साथ मूंगफली को सहफसल के रूप में बोने की तैयारी कर रहे हैं। गन्ने के साथ सहफसली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.