पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। जिले में गन्ना किसान खेत से विज्ञान और समृद्धि की नई कहानी रच रहे है। वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की बोआई करके मालामाल बन रहे है, जो अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है। डीसीओ खुशीराम ने सहकारी गन्ना विकास समिति पूरनपुर क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर वसंतकालीन गन्ना बोआई के बारे में जानकारी हासिल की। डीसीओ ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति पूरनपुर के ग्राम मुजफ्फरनगर में प्रगतिशील गन्ना किसान राम सागर मिश्रा से मुलाकात की। वह अपने खेत में आधुनिक गन्ना किस्म सीओ15023 की बोआई करते हुए मिले। उनसे इस किस्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वसंतकालीन बोआई के लिए सीओ-15023 सबसे उपयुक्त और भरोसेमंद किस्मों में से एक है। वैज्ञानिक दृष्टि से इस किस्म का अंकुरण शानदार होता है और टिलरिंग (फुटाव) अधिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.