डीसीओ ने प्रगतिशील किसान के खेत पर पहुंचकर देखी गन्ना फसल
पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम भार्गव ने एलएच चीनी मिल क्षेत्र के गांव बहरुआ का भ्रमण किया भ्रमण के दौरान ग्राम के प्रगतिशील गन्ना कृषक योगेश भसीन के खेतों पर पहुंचकर संवाद किया। यहां पर करीब दस एकड़ क्षेत्रफल में गन्ना प्रजाति कोशा 8436, को-0118 एवं कोशा-18231 में सोलर ट्रैप एवं फेरोमोन ट्रैप स्थापित किए गए हैं। इससे गन्ना फसल को कीटों से सुरक्षा मिल रही है। डीसीओ ने बताया कि सोलर ट्रैप एवं फेरोमोन ट्रैप का मुख्य उद्देश्य गन्ने की फसल में लगने वाले चोटी बेधक कीट (टॉप बोरर) का प्रभावी एवं पर्यावरण अनुकूल नियंत्रण करना है। फेरोमोन ट्रैप में लगाए गए विशेष ल्यूर की गंध से नर कीट आकर्षित होकर ट्रैप में फंस जाते हैं, जिससे कीटों की संख्या नियंत्रित होती है और टॉप बोरर का यांत्रिक नियंत्रण संभव हो पाता है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.