पीलीभीत, जून 7 -- पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम ने बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा क्षेत्र के गेट एरिया में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गन्ना किसानों से बातचीत की गई। गन्ना सर्वेक्षण के दौरान पेड़ी , पौधा एवं प्रजातिवार रकबा सही पाया गया। डीसीओ ने किसानों से बातचीत कर सर्वे एसएमएस एवं सर्वे कार्य के बारे में पूछताछ की। उन्होंने पाया कि चीनी मिल ने किसानों के सूचनार्थ एसएमएस सर्वे पूर्व भेजे जा रहे हैं और चीनी मिल गेट क्षेत्र में किसानों के खेतों पर फेरोमोन टै्प लगवा कर गन्ना फसल में टाप बोरर नियंत्रण के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- डीसीओ के निरीक्षण में गन्न्ना किसानों को दिए आवश्यक सुझाव महाप्रबन्धक (गन्ना) संजीव राठी ने किसानों को बताया कि तापमान अधिक है। इसलिए समय - समय पर सिंचाई एवं गुड़ा...