बलरामपुर, जुलाई 23 -- तुलसीपुर, संवाददाता। जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को गन्ना विकास परिषद तुलसीपुर के ग्राम भैसाडीह में 63 कॉलम पर संचालित ग्राम स्तरीय सर्वे-सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया। डीसीओ ने इस दौरान किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई कराने की सलाह दी। कहा कि यह निरीक्षण गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसीओ ने सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन से संबंधित अभिलेखों की जांच कर अधिकारियों-कर्मचारियों को पारदर्शिता व समयबद्ध तरीके से सर्वे कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र किसान को योजना का लाभ लेने में असुविधा नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- 63 कॉलम खतौनी का जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण किसानों से संवाद करते हुए ...