उन्नाव, जून 27 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-12 जनपदीय क्रिकेट लीग में शनिवार को डीसीए ब्लू और रेड के बीच फाइनच मैच खेला गया। डीसीए ब्लू ने टास जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते डीसीए रेड की टीम में निर्धारित 20 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 142 रन बनाए। इसमें अभय प्रताप सिंह ने 54 रनों का अहम योगदान दिया। डीसीए ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अक्षय कुमार ने तीन, देवांश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए ब्लू की टीम सभी विकेट खोकर 99 नहीं बना सकी। इसमें कप्तान कार्तिक शुक्ला ने अकेले संघर्ष करते हुए 44 रनों का योगदान दिया। बाकी पूरी बल्लेबाली फ्लाप रही। रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए समर्थ द्विवेदी ने चार, असद व सौभाग्य अवस्थी ने दो-दो विकेट लिए। मैच के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्या...