उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव, संवाददाता। अंडर 14 जनपदीय क्रिकेट लीग लीग का चौथा मैच डीसीए डी तथा डीसीए बी के मध्य खेला गया। जिसमें डीसीए डी ने डीसीए बी को हराकर मैच जीत लिया।जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग के चौथे मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए डी की टीम ने कप्तान अल्तमश के शतक की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 298 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें कप्तान अल्तमश ने मात्र 62 गेंद में 133 रन, आर्यन यादव ने मात्र 40 गेंद में 80 रन तथा आदित्य ने 30 रनों का योगदान दिया। यह भी पढ़ें- केडीएमए एकादश ने 9 विकेट से मैच जीता लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए बी की पूरी टीम 26.4 ओवर में 190 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिसमें युवराज सिंह ने 27 अमन कुमार ने 26 तथा कार्तिक शुक्ल ने 19 रनों का योगदान दिया। मैच के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.