उन्नाव, जून 20 -- उन्नाव। सप्रू क्रिकेट स्टेडियम शुक्लागंज में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-12 जनपदीय क्रिकेट लीग के तहत तीसरे व चौथे स्थान के लिए डीसीए ग्रीन व डीसीए येलो के बीच कड़ा मुकाबला खेला गया। डीसीए ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए येलो की टीम 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा ने युवराज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 24 जून को डीसीए ब्लू व डीसीए रेड के बीच 8 बजे से सप्रू क्रिकेट स्टेडियम शुक्लागंज में खेला जाएगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...