उरई, जून 5 -- उरई। संवाददाता जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड उरई में सात दिवसीय क्रिकेट समर कैंप का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। कैंप के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के प्रथम कोच कपिल पांडे ने खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत खिलाड़ियों की फिजिकल फिटनेस, वार्म-अप एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग एवं बॉडी मोबिलिटी ड्रिल्स से कराई गई। कोच कपिल पांडे ने खिलाड़ियों को बताया कि किसी भी खेल में सफलता के लिए शरीर का फिट, लचीला और रिलैक्स रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समझाया कि मैच अथवा अभ्यास के दौरान शरीर में अनावश्यक तनाव होने से प्रदर्शन प्रभावित होता है, जबकि सही तरीके से वार्म-अप और कूल-डाउन करने से चोटों की संभावना कम होती है तथा खिलाड़ी अपना सर्व...