बक्सर, जनवरी 29 -- पेज-05 के लिए विधि-सम्मत प्रक्रिया और न्यायिक मर्यादा के उल्लंघन का आरोप फोटो-17, कैप्सन :- गुरुवार को डुमरांव अनुमंडल परिसर में डीसीएलआर के खिलाफ आक्रोश जताते अधिवक्ता डुमरांव, संवाद सूत्र। एडवोकेट्स एसोसिएशन डुमरांव के अधिवक्ताओं ने सामूहिक संघ के निर्णय के आलोक में डीसीएलआर डुमरांव के न्यायिक कार्यों का आज बीसवें दिन भी बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि डीसीएलआर न्यायालय में विधि-सम्मत प्रक्रिया, न्यायिक मर्यादा तथा प्रचलित नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे वादकारियों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने बताया कि पूर्व में पारित आदेशों से संबंधित अभिलेखों को बिना किसी पूर्व सूचना के तथा बिना पक्षकारों को नोटिस भेजे ही न्यायालय में मंगाया जा रहा है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं को अभिल...