मधेपुरा, अप्रैल 17 -- कुमारखंड ,निज प्रतिनिधि। श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत अंतर्गत वार्ड 13 में भूमि को लेकर चल रहे विवाद में प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को कार्रवाई की। डीसीएलआर कोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमणकारी कब्जा की गई जमीन को खाली नहीं कर रहे थे। जिसके बाद अनुमंडल प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।बताया जाता है कि यह मामला अनिल दास और सुरेंद्र दास, धीरेंद्र दास एवं गजेंद्र दास से जुड़ा है। डीसीएलआर कोर्ट में इस संबंध में अनिल दास द्वारा केस संख्या 9/2024-25 दर्ज कराया गया था। मामले की सुनवाई के उपरांत 10 जनवरी 2025 को अतिक्रमण हटाने का स्पष्ट आदेश जारी किया गया था।इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा लगातार आदेश की अवहेलना की जाती रही। पहले भी सीओ आकांक्षा कुमारी एवं श्रीनगर थाना पुलिस के नेतृत्व में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.