पटना, जून 4 -- राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) महीने में एक दिन किसी शनिवार को राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा करें। इसके लिए जल्द ही विभाग से विस्तृत दिशा निर्देश जारी होगा। राजस्व विभाग की जिलावार समीक्षा के क्रम में मंत्री ने गुरुवार को छठे दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सारण, नवादा और भागलपुर जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि दाखिल खारिज करने से पहले सरकारी भूमि की सूची से मिलान कर लें। इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सभी अंचलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे परिवारों की पहचान कर उन्हें शीघ्र भूमि उपलब्ध कराएं। सहयोग शिविरों ...