सोनभद्र, मार्च 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान चोपन पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोपन पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पटवध के पास से डीसीएम से 85 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि वाहन समेत कुल बरामदगी की कीमत लगभग 37 लाख रुपये बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 1:15 बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से आ रहे डीसीएम वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से सलखन की ओर भगा ले गया। पुलिस टीम ने पीछा कर पटवध इंडियन पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे वाहन ...