चंदौली, दिसम्बर 5 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गांव स्थित पुलिया पर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान मवेशियों से भरा डीसीएम वाहन चालक सहित पकड़ा। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने बाद दो तस्कर, वाहन स्वामी सहित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मवेशियों को डीसीएम वाहन से मालदह पुलिया के रास्ते बिहार भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर मालदह पुलिया के समीप घेराबंदी कर डीसीएम वाहन को पकड़ लिया गया। जिसकी छानबीन करने पर 39 मवेशी बरामद हुए। इस दौरान मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि चालक हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के पन्नापुरी गांव निवासी नरेंद्र है। आरोपी के अनुसार पशु तस्करी में सरफुद्दीन शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.