बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती में मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खजौला पुलिस चौकी अंतर्गत बस्ती-खलीलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारद्वाज पेट्रोल पंप परसा हज्जाम बाजार के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई। पीछे से ठोकर मारने के बाद बोलेरो में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगी। बोलेरो बस्ती से संतकबीरनगर की ओर जा रही थी। गाड़ी से आग की लपटें व धुआं उठता देख लोग सहम गए। राहगीरों की मदद से बोलेरो सवार लोगों को निकाला गया। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिसमें बुरी तरह झुलसे दो लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का जिला अस्पताल बस्ती व दूसरे का खलीलाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- गोरखुपर में गेहूं के डंठल में लगी आग में तीन मासूम छात्र-छात्राओं सहित पांच झुलसे ...