काशीपुर, अप्रैल 28 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। डीसीएम क्रेन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और सात माह का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला रंपुरा रेलवे कॉलोनी नजीबाबाद हाल निवासी बक्शीवाला फाटक के पास बिजनौर निवासी 35 वर्षीय इकबाल पुत्र शब्बीर अहमद मंगलवार को अपनी पत्नी नाहिद और सात माह के बेटे मो. शान के साथ बाइक से काशीपुर किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह रायपुरी बॉर्डर (रेहड़, बिजनौर) के पास पहुंचा, आगे चल रही डीसीएम क्रेन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डीसीएम में जा घुसी। हादसे...