रामपुर, अप्रैल 19 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े डीसीएम में एक बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।बरेली जिले के जगतपुर गांव निवासी अर्जुन बाइक पर सवार होकर रामपुर से बरेली की तरफ जा रहे थे। रास्ते में शंकरपुर गांव के पास खराब खड़े डीसीएम से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालाकिं,परिजनों ने अभी हादसे की तहरीर नहीं दी है। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिवार में कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...