लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- पसगवां। नेशनल हाईवे-30 के जंगबहादुरगंज बाईपास पर रविवार को ट्रैवलर और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैवलर चालक शिव भगवान तिवारी निवासी हेठापुर, थाना तंबौर, जिला सीतापुर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए शाहजहांपुर रेफर कर दिया। हादसे के कारण कुछ देर हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...