सोनभद्र, मार्च 1 -- हाथीनाला/डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना से दो किलोमीटर पहले वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार की देर शाम डीसीएम के धक्के से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले डीसीएम वाहन को पकड़ लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। कोन थाना क्षेत्र के मिटीहिनिया निवासी 46 वर्षीय आशुतोष त्रिपाठी अपनी पत्नी 36 वर्षीय खुशबू त्रिपाठी के साथ मोटरसाइकिल से रेणुकूट की ओर से हाथीनाला की तरफ आ रहे थे। हाथीनाला से लगभग दो किलोमीटर पहले पीछे से आ रहे डीसीएम ने उनकी बाइक की डिक्की में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खुशबू त्रिपाठी सड़क पर गिर गईं, जिससे डीसीएम से कुचलकर उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आशुतोष त्रिपाठी बाइक सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.