सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- डीसीएम समरेन्द्र नारायण वर्मा निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू सीतामढ़ी। 'सहयोग पोर्टल' पर दर्ज शिकायत की जांच में कथित अनियमितता सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्वास्थ्य समिति के जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) समरेन्द्र नारायण वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पाण्डेय की ओर से जारी आदेश में निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना निर्धारित किया गया है।

शिकायतकर्ता का विवरण बैरगनिया निवासी अजय कुमार ने डीसीएम के खिलाफ प्रशासनिक मनमानी एवं धांधली की शिकायत 'सहयोग पोर्टल' पर दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के लिए सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. आरके यादव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। समि...