कौशाम्बी, मार्च 28 -- कोखराज थानाक्षेत्र में नेशनल हाइवे पर शनिवार सुबह एक डीजल टैंकर और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर से डीजल सड़क पर बहने लगा। डीजल बटोरने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास शनिवार की सुबह करीब नौ बजे डीजल टैंकर और डीसीएम में टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी ओर टक्कर लगने के बाद डीजल टैंकर में लीकेज हो गया और तेल सड़क पर फैल गया। सड़क पर डीजल बहता देख आसपास के ग्रामीण डिब्बा और बाल्टी लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते डीजल लूटने की होड़ मच गई और बड़ी संख्या में लोग डीजल इकट्ठा करने लगे। सूचना मिलने पर नजदीकी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने डीजल लूट रहे लोगों को वहां से खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बा...