डीसीएम में 14 भैंसें बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बांदा, जुलाई 29 -- बांदा। भूरागढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने मंगलवार की रात डीसीएम में 14 भैंस बरामद की। मौके से दो को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि रात में करीब दो बजे गश्त कर रहे थे। इसी बीच बाईपास तिराहे पर मुखबिर की सूचना पर दुरेड़ी की तरफ से आ रहे डीसीएम को रोका। तलाशी ली तो उससे 14 भैंस ब रामद हुईं। पुलिस ने डीसीएम को सीज कर भैंसों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। बिसंडा के कोर्रही निवासी वाहिद खान व जसीम कुरैशी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पकड़े दोनों लोगों ने बताया कि भैंसों को गोरिहार (छतरपुर) से खरीद कर लाए हैं और कटने के लिए उन्नाव ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निजी मुचलके पर दोनों को जमानत पर रिहा किया गया है। खरीददारी के कागजात दिखाने पर सात भैंस को मोनिस व सात इमरान के सुपुर्द कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.