मिर्जापुर, जून 25 -- मिर्जापुर, संवाददाता अदलहाट पुलिस ने प्रतापपुर टोल प्लाजा के पास से बीती रात चेकिंग के दौरान दो पशु तस्करों को धर दबोचा। डीसीएम में लदे 13 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने बरामद मवेशी को गांव के गोशाला में सुपुर्द कर दिया है।अदलहाट थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि एसआई रामसूरत यादव अपनी टीम के साथ प्रतापपुर टोल प्लाजा पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम में मवेशी लादकर कुछ लोग जौनपुर से मध्य प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस चेकिंग का दायरा बढ़ाया। कुछ देर बाद प्रतापपुर टोल प्लाजा पर एक डीसीएम आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टोल प्लाजा के पास बैरियर लगाकर वाहन को रोक लिया। चालक और...