कानपुर, अप्रैल 24 -- डीसीएम में लगी आग चालक ने कूंद कर बचाई जान पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के छतेनी गांव के पास गुरूवार शाम को फाइवर केबिल लेकर जा रही एक डीसीएम में अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।शेवानी रामपुर का रहने वाला चालक मुख्तार डीसीएम में फाइवर केबिल लादकर महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहा था। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के छतेनी गांव के पास कानपुर-झांसी हाई-वे पर अचानक डीसीएम में आग लग गई। इस पर चालक ने डीसीएम को रोकने के साथ उससे कूद कर खुद को बचाया। यह भी पढ़ें- चलते मालवाहक टेंपो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान इस बीच डीसीएम से आग की लपटें उठने पर वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों न...