फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 17 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।इटावा-बरेली हाईवे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। डीसीएम में आग लग गयी और इसके बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुये लटक गयी। इसमें चालक को हल्की चोटें आयी हैं। गाड़ी में लदी मैदा की कई बोरियां नदी में गिर गयीं। इटावा बरेली हाईवे पर मदनपुर पिकेट के नजदीक सुबह तड़के करीब 3:30 बजे यह घटना हुयी।

घटना का विवरण मैनपुरी जनपद के एलाऊ थाना अंतर्गत विद्या नगला के श्रीचंद्र डीसीएम लेकर हरदोई के बेनीगंज रोड से मैदा की बोरी लोड कर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वाहन धीरपुर में काली नदी के पुल पर पहुंचा कि अचानक वाहन में आग लग गयी। चालक ने धुआं और आग की लपटें देखीं तो वह भयभीत हो गया और उसका वाहन से संतुलन बिगड़ गया।

चालक की प्रतिक्रिया डीसीएम अपनी रफ्तार में थी और वह पुल की रेलिंग तोड़कर ...