लखनऊ, अप्रैल 27 -- मलिहाबाद,संवाददाता। मलिहाबाद के ग्राम ईशापुर नजरनगर मण्डी के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से बाइक सवार जा घुसा। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।रहीमाबाद के नत्था खेड़ा मोज्जमनगर निवासी मोहम्मद शम्स गाजी (20) दूध का कारोबार करता था। परिवार में मां नफीसा, तीन भाई में श्म्स दूसरे नंबर का था। मृतक के चाचा नसीम ने बताया कि शम्स रोज की तरह सोमवार सुबह घर से दूध बेचने बाइक से दुबग्गा बाजार आया था। वापस जाते वक्त मलिहाबाद सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से बाइक जा घुसी। हादसे में उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- डीसीएम ने सौ मीटर तक घसीटी बाइक, युवक की मौत साथी गंभीर पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शम्स की मौत की खबर मिलते ही परिव...