बरेली, जुलाई 14 -- डीसीएम में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत, महिला घायल बरेली, मुख्य संवाददाता। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हाईवे पर ट्रांसपोर्टनगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस की कार्रवाई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बिथरी चैनपुर के गांव रजऊ निवासी 32 वर्षीय अमित अपनी पत्नी सीमा और 29 वर्षीय दोस्त बबलू के साथ बाइक से बरेली जा रहा था। तीनों अमित की बुआ को देखने जा रहे थे, जो शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

दुर्घटना का विवरण रास्ते में ट्रांसपोर्टनगर के पास उनकी बाइक आगे चल रही ...