बदायूं, मार्च 16 -- उझानी, संवाददाता। टेंट के सामान से भरी एक डीसीएम पोल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई जबकि उसमें सवार बाकी मजदूर बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मजदूर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उझानी कोतवाली के बिल्सी-उझानी रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक से पहले हुआ। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र 20 वर्ष पुत्र अभयराम डीसीएम में टेंट का सामान भरकर किसी कार्यक्रम में लगाने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ चंदौसी से उझानी आ रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी डीसीएम किसी पोल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अन्य किसी को चोट नहीं लगी, जबकि पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौ...