लखनऊ, मार्च 3 -- अमेठी। कमरौली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गढ़ा मोड़ के पास डीसीएम के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस में महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीसीएम को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार मोहनगंज थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा निवासी वसीम अहमद मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे अपनी पत्नी अनवरी 45 वर्ष की दवा करने साइकिल से जगदीशपुर आ रहा था। जैसे ही वह कमरौली थाना क्षेत्र के गढ़ा मोड़ के पास पहुंचा तभी एक मुर्गी दाना कंपनी की डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसकी चपेट में आने से साइकिल पर बैठी अनवरी गिर कर नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.