मोतिहारी, जून 29 -- पीपराकोठी। एनएच पर बलथरवा के समीप ओवरब्रिज पर एक डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। और उसमें सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि कार में सवार एक ही परिवार के लोग खजूरिया से मोतिहारी जा रहे थे। बलथरवा के पास ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे फल लदे डीसीएम ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा और चालक की तरफ का भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले आए। पुलिस ने कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई ...