बलरामपुर, जनवरी 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के गौरा इटवा मार्ग पर गुरुवार देर रात डीसीएम और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए, जबकि थोड़ा आगे जाने पर डीसीएम अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से एक की हालत नाजुक होने पर उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद गौरा इटवा मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा। सिद्धार्थनगर जनपद के थाना त्रिलोकपुर के गंगापुर गांव निवासी पांच लोग ई-रिक्शा से तुलसीपुर इलाज कराने आए थे। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे के करीब सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के गौरा इटवा मार्ग पर स्थित विशुनपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.