जौनपुर, मार्च 3 -- मुंगरा बादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सरोखनपुर के पास सोमवार शाम करीब छह बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 40 वर्षीय मनीषा देवी पत्नी प्रमोद पटेल, 15 वर्षीय आदित्य पटेल पुत्र प्रमोद पटेल एवं 62 वर्षीय राम सेवक पटेल पुत्र गिरधारी पटेल, तीनों निवासी ग्राम तिलोरा थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों एक ही बाइक से मुंगरा बादशाहपुर से मछलीशहर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सरोखनपुर के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.