लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- थाना पलिया क्षेत्र के नगर पलिया में डीसीएम से सामान उतारने आए एक चालक की रविवार की दोपहर पलिया सीएचसी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरदोई जिले के थाना टंडीआवा क्षेत्र के गांव लोक पुरवा निवासी 48 वर्षीय अवधेश डीसीएम से भाड़ा ढुलाई का काम करता था। रविवार को पलिया नगर में सामान उतारने आया था। बताते हैं कि पलिया सीएचसी में उसकी संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.