डीसीएम चालक की मौत मामले में मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रूकनपुर गांव का 41 वर्षीय मो. नईम डीसीएम चालक था। 15 सितंबर की शाम वह डीसीएम लेकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। सैनी इलाके में केसरिया मोड़ के समीप आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने बिना इंडीकेटर दिए अचानक अपने वाहन को बाईं तरफ मोड़ दिया। इस कारण पीछे रही डीसीएम उसमें जाकर भिड़ गई थी। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी टीएन पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की कंटेनर समेत तलाश कराई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.