मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- सिखेड़ा/जानसठ। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम घुसी। घायल डीसीएम चालक की मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के लोग अपने साथ ले गए। पुलिस के मुताबिक विगत मंगलवार की देर रात को पानीपत खटीमा हाइवे पर गांव निराना के पास ट्रक का टायर फट गया। ट्रक चालक ने टायर को बदलने के लिए ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था। रात्रि में सीएनजी गैस से भरी हुई डीसीएम ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। डीसीएम चालक देवेश पाल पुत्र राजकिशोर निवासी गांव रौसर, थाना रामचंद्र मिशन जनपद शाहजहांपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल को अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.