मथुरा, फरवरी 11 -- मथुरा, थाना सुरीर पुलिस टीम छह जनवरी रात सुरीर क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन-88 के समीप खड़ी बस में पीछे से टक्कर मारने वाले सीडीएम कैंटर चालक को मंगलवार रात तेहरा अंडरपास के समीप से गिरफ्तार किया। उसकी गैर इरादतन हत्या के आरोप में चालान कर बस चालक की तलाश की जा रही है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि छह जनवरी की रात करीब पौने तीन बजे एक्सप्रेस-वे पर सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के समीप दिल्ली से कानपुर सवारियों को लेकर जा रहे बस चालक ने बॉथरूम कराने के लिये रोड किनारे बस रोकी थी, तभी पीछे से आ रहे डीसीएम कैंटर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बस में टक्कर मार दी। इस दौरान बस के पीछे बगल में और आगे खडी सवारियों में से छह की मौत हो गयी थी, जबकि दस लोग घायल हो गये थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम क...