डीसीएम के अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
मऊ, अप्रैल 28 -- घोसी। कोतवाली क्षेत्र के घोघवल रामपुर गांव निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान रामप्रवेश विगत 15 अप्रैल की रात्रि एक बजे खत्रीपार से निमंत्रण करके बाइक से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में मऊ की तरफ से आ रही डीसीएम चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। इस संबंध पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान रामप्रवेश की तहरीर पर डीसीएम के अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- डीसीएम की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, चाचा गंभीर घायल यह भी पढ़ें- डीसीएम ने सौ मीटर तक घसीटी बाइक, युवक की मौत साथी गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.